UP.: Kisan Mahapanchayat start: किसान महापंचायत आज शुरू

0 0
Read Time:4 Minute, 10 Second

thetimesofcapital.com/05Sep.2021/उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी किसान महापंचायत आज होने जा रही है. माना जा रहा है कि यहीं से उत्तर प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा मिशन यूपी का बिगुल बजेगा,अलग.अलग राज्यों के किसान पहुंचे महापंचायत में,यूपी में आज महापंचायत की शुरुआत होने जा रही है जिसमें युद्धवीर सिंह प्रमुख रूप में से उपस्थित रहेंगे, क्या यह मिशन यूपी है?

माना जा रहा है कि यह महापचायत तीन कृषि कानूनों को वापस लेनेए एमएसपी और अन्य मुद्दों पर किसान मोर्चा ने भाजपा सरकार की घेराबंदी के लिए महापंचायत बुलाई है। शनिवार को कर्नाटकए तमिलनाडुए हरियाणाए पंजाबए आंध्र प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के किसान पहुंच गए हैं। पंजाबी बरातघर, राधा स्वामी सत्संग भवन, छोटूराम इंटर कॉलेज, रालोद कार्यालय और जीआईसी ग्राउंड में किसानों को ठहराया गया है

महापंचायत में उत्तर प्रदेश के समस्त किसान रविवार को ही पहुंचेंगे

किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पुलिस प्रशासन ने की तैयारियां

किसान मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह सिरसाए युद्धवीर सिंहए जगतार सिंह बाजवा समेत अन्य पदाधिकारी पहुंच गए हैं। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने तैयारियों की जानकारी ली। पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान रविवार को पहुंचेंगे। किसानों की भीड़ को देखते हुए शहर में 10 जगह एलईडी लगाई गई है। पीएसीए पैरामिलट्री फोर्स, पुलिस और खूफिया विभाग ने डेरा जमा लिया है। आसपास के जिलों से पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। किसान मोर्चा के वालंटियरों ने व्यवस्था की कमान संभाल ली है।

18 मंडलो के संयुक्त किसान मोर्चा रहेंगे साथ में

बंगाल चुनाव के बाद से सफलता के घोडी पर सवार संयुक्त किसान मोर्चा ने मिशन यूपी के लिए भी पूरी तैयारी कर ली है। मोर्चा ने यूपी के सभी 18 मंडलों को मथने का रोडमैप तैयार किया है। इसके बाद उत्तराखंड को मथा जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान आंदोलन के बड़े चेहरे चौधरी युद्धवीर सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि सरकार गोलवलकर के रास्ते पर चल रही है। गोलवलकर ने कहा था कि अगर सत्ता पांच फीसदी लोगों के हाथों में तो ही अच्छी तरह से चलती है। 95 फीसदी लोगों को संसाधन विहीन बनाकर रखोंए संपन्नता आने से लोग विरोध करने का साहस करने लगते हैं। वर्तमान केंद्र सरकार ठीक इसी परिपाटी पर काम कर रही है। देश के संसाधनों और संस्थानों की बोली लगाई जा रही है। पश्चिम बंगाल की तरह यहां भी मिशन यूपी की तैयारी हो गई है।

वहीं अराजनैतिक होने के चलते किसी दल विशेष के लिए वोट देने को नहीं कहेगाए सिर्फ भाजपा को वोट नहीं देने की अपील करेगा। पश्चिमी बंगाल में मोर्चा ने अपनी पंचायतों में यही किया था। यहां के बाद मिशन उत्तराखंड शुरू करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपडेट मुजफ्फरनगर: नेता राकेश टिकैत-मुजफ्फरनगर में भरी दहाड(Countless farmer organizations, lakhs of farmers and women joined)

Sun Sep 5 , 2021
अनगिनत किसान संगठन, लाखों किसान और महिलाएं हुई शामिल मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में महापंचायत,290 से ज्यादा किसान संगठन महापंचायत में,पूरे देश भर के राज्यों से लाखों से ज्यादा किसान जुटें.thetimesofcapital.com/05Sep.2021/ सरकार को ऐसा कभी लगा नहीं होगा कि किसान इतना बडा आंदोलन कर सकते है जो कि आज उत्तर […]
राकेश टिकैत मुजफ्फरपुर में दहाडा

You May Like