See 1200 travelers of Ratlam visited Mahakal: देखे रतलाम के 1200 यात्रीयों ने किये महाकाल के दर्शन, power of devotion

0 0
Read Time:4 Minute, 33 Second

See 1200 travelers of Ratlam visited Mahakal

#See1200travelersofRatlam #visitedMahakal: देखे #रतलामके1200यात्रीयोंनेकियेमहाकालकेदर्शन

See 1200 travelers of Ratlam visited Mahakal: देखे रतलाम के 1200 यात्रीयों ने किये महाकाल के दर्शन

.रतलाम से पहली बार शहर भ्रमण कर उज्जैन महाकाल तीर्थ के लिए निकली यात्रा

. शहरवासियों के लिए प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार की पहल

. सावन के प्रत्येक सोमवार को कराई जाएगी निशुल्क यात्रा

रतलाम। रतलाम शहर से पहली बार सावन माह के प्रत्येक सावन सोमवार को उज्जैन महाकाल तीर्थ के लिए शहरवासियों को निशुल्क यात्रा कराई गई है। यात्रा का शहर में अनेक स्थानों पर किया गया स्वागत।

रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने सावन के पहले सोमवार 8 जुलाई को पहला जत्था शहर के काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर सिविक सेंटर से निकली।
राठौड़ परिवार के प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा काशी विश्वनाथ महादेव की पूजा अर्चना अनुष्ठान कर मां बगलामुखी शक्तिपीठ ;खाचरौदद्ध के पीठाधीश्वर पूज्य श्रीश्री कृष्णानंदजी महाराज के आतिथ्य में श्रद्धालुओं को बसों में बैठाकर उज्जैन महाकाल तीर्थ के लिए रवाना गया। ढोल.ढमाकों के साथ हर.हर महादेव की गंूज से गुंजायमान हो उठा।

पहली बार रतलाम से उज्जैन तक निकली यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। यात्रा में सबसे आगे भोलेनाथ के भजन चल रहे थे तो पीछे वाहन पर भगवान भोलेनाथ की विशालकाय प्रतिमा के साथ प्रकाश प्रभु राटौड़ व राजेश दवे सवार थे।

इनके पीछे चार पहिया वाहन एवं बसों में सवार श्रद्धालू थे जो कि हर.हर महादेव एवं जय महाकाल का उद्घोष कर रहे थे। यात्रा का अनेक स्थानों पर सामाजिकए राजनीतिक संगठनों ने स्वागत किया।

सुबह रवाना होने के पहले काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पर राठौड़ परिवार के सदस्यों के अलावा राजेश दवे, नरेंद्र जोशी, राजेंद्र गोयल, कैलाश जमादार, रतनलाल खन्नीवाल, शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह अठाना, पूर्व पार्षद राजीव रावतए बसंत पंड्या, राजेश प्रजापत, जितेंद्र ठन्ना, हिम्मत जैथवार, अमरसिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, इक्का बैलूत, विनोद राठौड़ आदि बड़ी संख्या में सर्व समाज के गणमान्यजन मौजूद रहे।

See 1200 travelers of Ratlam visited Mahakal: देखे #रतलामके1200यात्रीयोंनेकियेमहाकालदर्शन

उज्जैन में बुजुर्गों के लिए उपलब्ध कराई ई.रिक्शा

यात्रा दोपहर करीब 1ण्30 बजे उज्जैन पहुंची। उज्जैन पहुंचते ही श्रद्धालु भगवान भोले की भक्ति में झूम उठे। और मात्र भगवान भोले की ऐसी कृपा हुई की मात्र 30 मिनिट में ही महाकाल के दर्शन का सोभाग्य सभी त्रीर्थ यात्रीयों को प्राप्त हुआ।
श्रद्धालुओं को पहले केसर पैलेस पर रुकवाया।
महाकाल बाबा के दर्शन कर 108 स्थानों के जल से अभिषेक किया गया। बसों व अन्य वाहनों में सवार यात्रियों का खास ध्यान रखा गया। यात्रियों को गंगाजल एवं अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण किया गया। पूरी व्यवस्था महाकाल सेवक संभाल रहे थे

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment