Ravana combustion with fireworks in the absence of public

0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

Thetimesofcapital.Com/16Oct2021/कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शस्त्र पूजन: जनता की अनुपस्थिति में आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन

रतलाम 16 अक्टूबर 2021/दशहरे के पावन पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिस शस्त्रागार में हवन एवं शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तमए पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन के उपरांत पुलिस अधिकारियों ने पुलिस वाहनों का पूजन किया एवं सभी नागरिकों को दशहरे के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जनता की अनुपस्थिति में आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादाशमी पर्व पर नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउण्ड में रावण के पुतले का दहन शासन द्वारा दिये गये कोविड 19 के निर्देशों के तहत किया गया।

कार्यक्रम में श्री राम जी श्री लक्ष्मण जी तथा श्री हनुमान जी का स्वागत नगर विधायक श्री चेतन्य काश्यप कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया पूर्व निगम अध्यक्ष श्री अशोक पोरवाल के अलावा सर्वश्री प्रदीप उपाध्याय बजरंग पुरोहित मंगल लोढ़ा कृष्ण कुमार सोनी राकेश परमार उपायुक्त श्री विकास सोलंकी ने किया। तहसीलदार श्री गोपाल सोनी कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास श्री मोहम्मद हनीफ शेख श्री जी के जायसवाल प्रभारी सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी सहित जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन व निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment