Nikay Chunav 2022: निकाय चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अहम – विधायक श्री काश्यप

0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

Nikay Chunav 2022

निकाय चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अहम – विधायक श्री काश्यप

Nikay Chunav 2022 निकाय चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अहम रहेगी – विधायक श्री काश्यप

विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान

मोर्चा द्वारा वार्ड एवं बूथ प्रभारियों की नियुक्ति

Nikay Chunav 2022: रतलाम 29 जून 2022। नगर निगम चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को घर-घर दस्तक देकर शासन की जन कल्याणकारी नीतियों और शहर में हुए विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। आमजन को यह पता होना चाहिए कि शासन ने उनके लिए क्या किया है और आगे क्या करने जा रहा है।

विकास के हर कार्य की जानकारी महिलाओं को दी जाए जिससे कि उन्हें यह पता चल सके कि भाजपा के शासन में क्या काम हुए है और क्या नहीं। यह बात शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने बुधवार को उनके कार्यालय पर आयोजित महिला मोर्चा की बैठक में कही।

Nikay Chunav 2022: निकाय चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अहम – विधायक श्री काश्यप

#NikayChunav2022: महिला मोर्चा की बैठक में विधायक श्री काश्यप के साथ नगर निगम चुनाव प्रभारी अशोक यादव, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल एवं महिला मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता कटारिया ने अपनी बात मोर्चा की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच रखी। बैठक में महिला मोर्चा के वार्ड और बूथ प्रभारी भी नियुक्त किए गए।

महिलाओं को बताया कि वे घर-घर जाकर वहां कि महिलाओं के हाथ पर कमल के फूल की मेहंदी लगाए और आमजन तक विकास के हर कार्य की जानकारी बेहतर ढंग से पहुंचाए। बैठक में महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहूजा, उपाध्यक्ष सपना दुबे, दिव्या शर्मा, मंत्री मनीषा सांकला, आशा भाटी, कुसुम सोलंकी, जीवन ज्योति के साथ मंडल अध्यक्ष रेखा गौतम, राखी व्यास, पूजा बोहरा, चेतना पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment