Kashyap became Vikas Purush: सेवा से विधायक कश्यप, बने विकास पूरूष

0 0
Read Time:4 Minute, 43 Second

Thetimesofcapital/24/10/2021/MLA Kashyap became Vikas Purush for service works भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा विधायक काश्यप का अभिनंदन किया अभिनंदन स्वागत

Kashyap became Vikas Purush सेवा कार्यों एवं विकास के लिए भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा विधायक काश्यप का अभिनंदन

रतलाम 23 अक्टूबर 2021। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों और रतलाम के चौतरफा विकास के लिए किए गए कार्यों हेतु विधायक चेतन्य काश्यप का परम्परागत तरीके से तीर-कमान भेंट कर अभिनंदन किया गया।

मोर्चा पदाधिकारियों ने श्री काश्यप को साफा पहनाकर 51 किलो वजनी हार से सम्मानित किया। अजजा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा, पूर्व प्रदेश मंत्री मोतीलाल निनामा के नेतृत्व में श्री काश्यप का सम्मान किया। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंघाड़ एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगौरा, गोविंद डामर, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, कमल देवदा, देवीसिंह कतीजा, संजय टांक, नरेन्द्र वसुनिया, पवन जैन, सतीश नाहर, विकास पारगी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सोश्यल मीडिया प्रभारी शैतानसिंह पटेल द्वारा किया गया।

संकटकाल में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य – विधायक काश्यप

Kashyap became Vikas Purush: सेवा से विधायक कश्यप, बने विकास पूरूष

यह भी पढे:– विधायक काश्यप का नई दिल्ली प्रवास भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा किए गए अभिनंदन के प्रत्युत्तर में विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि कोरोना के संकटकाल में सेवा का अवसर मिलना वे अपना सौभाग्य मानते है। सम्पन्न कई लोग होते है, लेकिन सम्पन्नता का सदुपयोग करने का अवसर भाग्य से मिलता है।

श्री काश्यप ने कोरोना काल में ऑक्सीजन प्रबंध के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में ऑक्सीजन के लिए हमारा क्षेत्र आत्म निर्भर हो गया है। टीकाकरण अभियान की सफलता के बाद कोरोना पर बहुत हद तक काबू हो गया है। भारत का सौभाग्य है कि जब-जब यहां विपत्ति आती है, सारे समाजजन एकजूट हो जाते है। इससे विपत्ति पर विजय मिलती है।

यह भी पढे:–

सांसद श्री डामोर: 18 Crore Budget Approved Under Khelo India Scheme

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के नेतृत्व में कई कार्य किए थे। पूर्व सांसद स्व. दिलीपसिंह भूरिया के प्रयासों से देश में पहली बार आदिवासी हित में संविधान में संशोधन कर उन्हें भू-अधिकार एवं वनोपज के अधिकार के साथ अन्य सुविधाएं दी गई है।

रतलाम में औद्योगिक कोरीडोर DMIC की स्थापना क्षेत्र की दशा एवं दिशा बदलने वाली रहेगी। देहली मुम्बई इंडस्ट्रीयल कारिडोर से एवं NH148 से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उनका लाभ आदिवासी समाज को भी मिलेगा।

NH 148N देहली मुम्बई इंडस्ट्रीयल कारिडोर DMIC के बनने के बाद रतलाम में औद्योगिक कोरीडोर की स्थापना से क्षेत्र की दशा एवं दिशा दोनो ही बदलने वाली रहेगी रतलाम को आने वाले समय में देश में अलग पहचान मिलेगी रतलाम किसी पहचान का मोहताज नही होगा युवाओं को रोजगार तलाशने या अन्य किसी कार्य के लिये अन्यत्र नही जाना होगा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment