Election Municipal Corporation Ratlam
Election Municipal Corporation Ratlam: भारतीय जनता पार्टी का विजन विधायक ने किया साफ
भा.ज.पा की प्रेस वार्ता में कही विधायक चेतन्य काश्यप ने बडी बात
भारतीय जनता पार्टी ने पिछले सालों में गरीबो को लेकर कार्य किया है जो आपके सामने दिखता है।
70 परिवार के अर्जुन नगर क्षेत्र में पटटे छुडवाये है और उन्हे 2 लाख 50 हजार रू तक का लोन या चेतन्य काश्यप फाउंडेशन सहायता प्रदान कर पटटे उपलब्ध करवाए है।
साथ भारतीय जनता पार्टी ने हर गरिब का उत्थान चाहा है। 350 परिवार को 2लाख 50 हजार रू की सहायता उपलब्ध कराई है। जिससे वे अपने स्वयं के मकान में निवास कर रहे है। आगे भी पार्टी समस्त जनकल्याणकारी कार्य करती रहेगी।
डोसीगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत दिये गये फ्लेट ढाई लाख रू में आबंटन किया गया है जो गरिब परिवारों के लिए एक तोहफे के समान है। आज उसी फ्लेट की कीमत अगर बाजार भाव से मानी जावे तो लगभग 7 से 8 लाख रू के आस पास होती है।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 7से8 हजार शोचालयों का निर्माण हुआ है इसके साथ ही अमृत 2 योजना लागु हो रही है अमृत दो योजना अंतर्गत 50 से 55 करोड की राशि स्वीकृत हुइ है जिसका उपयोग शहर के विकास के लिए किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत घरो से निकलने वाले साफ पानी का ट्रीटमेंट प्लांट में जाकर मिलाया जावेगा किसी भी प्रकार का पानी बाहर नही बहेगा मात्र बरसाती पानी को छोडकर इसके लिए शहर में पूरी तरह से कार्य किया जा रहा है।
संबल योजना एक महत्वपूर्ण योजना है संबल कार्ड के मार्फत आप आयुष्मान योजना से स्वतः जुड जाते है। जीसमें 5 लाख रू तक का ईलाज मुफ्त है साथ ही बीमा फायदा भी संबल कार्डधारी को मिलेगा।
मिनी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 4 सडको कार्य शुरू हुआ है। 20 करोड की सडक निर्माण कार्य पूर्व में शुरू हो चुका है।
नगर निगम के कार्यकाल के बारे में कहा कि आगे जो कार्य होंगे उसमें विकास और गति से किया जावेगा। पिछले कार्यकाल में भी हुए है। जो बडे कार्य थे। हम आगे और ज्यादा शहर के विकास को गति देंगे। यही प्रयास है।
Average Rating