CM Chouhan Ratlam Road Show क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने पढे पुरी खबर, 49ward-funny big news from Ratlam

0 0
Read Time:8 Minute, 19 Second

CM Chouhan Ratlam Road Show क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने पढे पुरी खबर

CM Chouhan Ratlam Road Show क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने पढे पुरी खबर

CM Chouhan Ratlam Road Show क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने पढे पुरी खबर

बदलेगी तस्वीर व तक्दीर triple engine

विभाजित भूखण्डों पर मिलेगी भवन निर्माण अनुमति, अवैध और अविकसित कॉलोनियों होगी नियमित और नहीं होगी बाजार बैठक वसूली

एक तरफ प्रहलाद जैसा समाजसेवी, दूसरे की छवि और रिकार्ड देखकर मतदान करना – मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान

रतलाम की जनसभा में मुख्यमंत्री ने दिलाया भाजपा की जीत का संकल्प

प्रहलाद अकेले नहीं है, इनके साथ चेतन्यजी, हिम्मतजी सहित पूरा भाजपा का नेतृत्व है।

उन्होंने कहा कि विभाजित भूखण्डों पर भवन निर्माण की अनुमति शुरू होगी, सभी अवैध और अविकसित कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा और नगर निगम का बाजार बैठक शुल्क समाप्त किया जाएगा। शहर के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

CM Chouhan Ratlam Road Show क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने पढे पुरी खबर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा नगर निगम में कांग्रेस की परिषद् बन गई, तो सारे काम रूक जाएंगे। जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक नहीं पहुंचेगी। कमलनाथजी कह देंगे, मामा कहे आगे चलो तो तुम पीछे जाओ। मैं कहू दाए चलो तो वह बाए जाएंगे, मैं कहूं उपर चलो तो नीचे जाएंगे।

आज रतलाम की सड़कों पर जो आशीर्वाद व प्यार मिला, वह अद्भूत है। उसके लिए भले ही जान चली जाए, आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा ।

  • रतलाम के विकास को गति देने के लिए महापौर भारतीय जनता पार्टी का चाहिए।
  • प्रहलाद पटेल नौजवान है। दिन-रात मेहनत करेंगे और काम में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
  • इसका भरोसा दिलाता हॅू।
  • एक वार्ड से शबाना खान निर्विरोध पार्षद चुनी गई है।
  • शेष सभी वार्डों में भी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को जिताएं, जिससे वार्ड की तस्वीर और जनता की तकदीर बदलेगी।
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कांग्रेस ने 1965 के बाद विकास के कोई कार्य नहीं किए।
  • जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान रतलाम में इसी मंच से मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी, वह पूरी हो चुकी है।
  • सीवरेज से क्षतिग्रस्त हुई सभी सड़कें नई बनंेगी।
  • अमृत मिशन-2 के तहत स्वीकृत राशि से सड़कों के साथ पेयजल समस्या भी दूर होगी।
  • रतलाम में 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में 472 करोड़ से विशेष निवेश क्षेत्र विकसित होगा।
  • इसमें 18 हजार करोड़ के उद्योग आएंगे और 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • 300 बेड का अस्पताल बनाने के साथ सिटी रिंग रोड बनाई जाएगी।
  • उन्होंने कहा कि 18 माह की कांग्रेस सरकार ने संबल सहित जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी थी।
  • उनकी सरकार ने स्ट्रीट वेंडर योजना में छोटे व्यापारियों को राशि दी है।
  • कोरोना काल में निःशुल्क राशन बांटा और सामाजिक क्रांति करते हुए हर परिवार को आवास देने का प्रयास किया है।
  • श्री चौहान ने कहा गुंडे, बदमाश, दबंग और माफिया का आतंक मध्यप्रदेश में नहीं चलेगा।
  • भाजपा सरकार सबका साथ और सबका विकास चाहती है।
  • आतंक और आतंकवादी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
  • सरकार ने बुलडोजर चलाकर 21 हजार एकड़ जमीन मुक्त करवाई है, जिसे गरीबों में बांटा जाएगा।
  • मध्यप्रदेश की धरती पर कोई बिना जमीन के नहीं रहेगा।
  • आवास के लिए पट्टा, पैसा और फ्लेट सभी दिए जाएंगे।
  • श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा बंद की गई अन्य योजनाओं को भी शुरू कर हर वर्ग को लाभ देने का काम किया जा रहा है।

इस दौरान महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, चुनाव प्रभारी अशोक यादव सहित निर्मल कटारिया, शैलेन्द्र डागा, कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, आशा मौर्य, जयवंत कोठारी, बलवंत भाटी, दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, सोना शर्मा, शैलेन्द्र सिसोदिया, मनोज शर्मा, अरुण त्रिपाठी, दशरथ पाटीदार, निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्णा सोनी, विनोद यादव, इब्राहिम शैरानी, अनिता कटारिया, सोमेश पालीवाल,यतेन्द्र भारद्वाज, विप्लव जैन, मंसूर जमादार, प्रहलाद राठौड़ सहित भाजपा वार्ड प्रत्याशी, वरिष्ठ नेता एवं पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

शिवराज सिंह चौहान का रोड शो जन सैलाब CM Chouhan Ratlam Road Show

मामाजी के खजाने पर भानजे का अधिकार – प्रहलाद पटेल

जनसभा में महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम की जनता दिल वाली है। चुनाव में जो प्यार एवं आशीर्वाद आमजन से मिला है। उसका पूरा कर्ज चुकाएंगे। मामा के खजाने पर भानजे का अधिकार होता है, उसका बड़ा हिस्सा रतलाम के विकास के लिए प्राप्त कर विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में नगर को महानगर बनाएंगे।

CM Chouhan Ratlam Road Show शिवराज सिंह चौहान का रोड शो जन सैलाब

विकास की गाथा लिखेगी भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार – चेतन्य काश्यप

  • आरंभ में विधायक चेतन्य काश्यप ने स्वागत भाषण देते हुए कहा रतलाम को नगर से महानगर बनाने की शुरूआत हो चुकी है।
  • मेडिकल कॉलेज की सौगात मुख्यमंत्री श्री चौहान की देन है।
  • निवेश क्षेत्र से औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास होगा।
  • शहर के हित में भाजपा की सरकार बनना जरूरी है।
  • इससे केन्द्र, राज्य और नगर की ट्रिपल इंजन सरकार विकास की नई गाथा लिखेगी।
  • सभा का संचालन चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया।
  • आभार जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने माना।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment