462 करोड रू रतलाम की झोली में डाले, मुख्यमंत्री चौहान

0 0
Read Time:5 Minute, 11 Second

Thetimesofcapital/06/04/2022/ 462 करोड रू रतलाम की झोली में डाले मुख्यमंत्री चौहान

462 करोड रू रतलाम: Chief Minister Chouhan put Rs 462 crore in Ratlam’s bag

462 करोड रू रतलाम की झोली में डालकर मुख्यमंत्री चौहान चौहान ने #रतलाम के विकास को, उडान के पंख लगा दिये है रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को इसके धन्यवाद ज्ञापित किया।

462 करोड़ रू की स्वीकृति पर विधायक काश्यप ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को किया धन्यवाद ज्ञापित

रतलाम प्रदेश मंत्री परिषद्‌ द्वारा औद्योगिक पार्क रतलाम फेस 1 का विकास करने हेतु #४६२ करोड़ रुपए रतलाम की स्वीकृति दी गई है।

इस स्वीकृति पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

श्री काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रतलाम प्रवास के दौरान रतलाम #औद्योगिक पार्क को विकसित करने हेतु बजट में राशि का जल्द प्रावधान करने की घोषणा की थी।

इसके बाद मंत्रीपरिषद्‌ की बैठक में प्रदेश के जिन पांच नवीन औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए कुल ७१४.56 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

उसमें रतलाम औद्योगिक पार्क फेस १ के लिए सर्वाधिक #४६२ करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं।

श्री काश्यप ने बताया कि रतलाम औद्योगिक पार्क के विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा उद्योग विभाग को १४०० हेक्टेयर भूमि पहले ही हस्तांतरित कर दी गई है।

इस भूमि पर म.प्र. औद्योगिक विकास निगम विकास कार्य करेगा।

मेगा औद्योगिक पार्क में २५ हजार करोड़ से अधिक की राशि का पूंजि निवेश होने की संभावना है।

इससे ४० हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

यह पार्क रतलाम को मालवा का प्रमुख औद्योगिक एवं व्यवसायिक केन्द्र बनाने में सहायक होगा।

औद्योगिक पार्क से बदलेगी रतलाम की दशा और दिशा.भाजपा

विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से प्रदेश मंत्रिपरिषद्‌ ने रतलाम में मेगा औद्योगिक पार्क फेस १ के लिए मंगलवार को हुए बैठक में 462 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है।

इससे इस औद्योगिक पार्क को विकसित करने के कार्य में गति आ जाएगी।

यह पार्क रतलाम की दशा और दिशा दोनों को बदलने वाला है।

462 करोड रू रतलाम की झोली में: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, करणधीर्य बड़गोत्या ने रतलाम औद्योगिक पार्क फेस १ के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं विधायक चेतन्य काश्यप का आभार जताया है।

462 करोड रू रतलाम की झोली में: उन्होंने कहा कि रतलाम के समीप जामथून, बिबड़ोद, जुलवानिया, पलसोड़ी, रामपुरिया, सरवनीखूर्द ग्राम में विकसित होने वाला औद्योगिक पार्क दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेस वे DMIC 148N हाईवे के समीप आकार लेगा।

इससे रतलाम को राष्ट्रीय ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

#औद्योगिक #पार्क #दिल्ली #मुंबई #एक्सप्रेस वे #DMIC #148N

भाजपा नेताओं के अनुसार #रतलाम के #मेगा #औद्योगिक #पार्क की स्वीकृति क्षेत्र का चौतरफा विकास करेगी।

इससे रतलाम को नगर से महानगर बनने में देर नहीं लगेगी। यह जानकारी जिला भाजपा मीडिया सह प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment