BJP Ratlam Chunav युवा मोर्चा ने वाहन रैली निकालकर लिया विजय संकल्प
BJP Ratlam Chunav भाजपा के महापौर प्रत्याशी और समस्त वार्ड प्रत्याशियों को जीताने का आव्हान

रतलाम 11 जुलाई 2022। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को विजय संकल्प वाहन रैली निकाली। रैली की शुभारंभ महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने किया। सागोद रोड स्थित जैन स्कूल के पास से निकली वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई 80 फीट रोड स्थित हनुमान ताल पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होने नगरवासियों से शहर के विकास हेतु भाजपा के महापौर एवं पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों को विजय बनाने का आव्हान किया।
रैली का नेतृत्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने किया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जयेश जाजोरिया, राहुल रांका, राजेश बैरागी, चिराग असानी, आयुष पड़ियार के नेतृत्व में सभी मंडलों से बड़ी संख्या में युवा रैली में शामिल हुए। रैैली जैन स्कूल से प्रांरभ होकर बाजना बस स्टैंड, चांदनीचौक, चौमुखीपुल, नौलाईपुरा, गणेश देवरी, न्यू क्लॉथ मार्केट, डालूमोदी बाजार चौराहा, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, न्यू रोड, दो बत्ती, डाट की पुल, लक्ष्मणपुरा, गांधी नगर, बीमा हॉस्पिटल जवाहर नगर, मुक्तिधाम रोड, अलकापुरी, अम्बे चौक, नयागांव राधाकृष्ण मंदिर, साक्षी पेट्रोल पम्प से 80 फीट रोड स्थित हनुमान ताल पर पहुंची।

प्रथम नागरिक अच्छी छवि वाला होना चाहिए-उच्च शिक्षा मंत्री यादव
विजय संकल्प वाहन रैली के समापन अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि नगर निगम के चुनाव मे शहर का प्रथम नागरिक चुनना है। इसलिए वह अच्छी छवि वाला होना चाहिए। कांग्रेस ने सारे नेताओं की उपेक्षा कर अपना प्रत्याशी चुना है। भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, विधायक चेतन्य काश्यप और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सभी अच्छी छवि वाले है। उन्हें उम्मीद है कि रतलाम की जनता सोच-समझकर फैसला लेगी और नगर के विकास हेतु भाजपा की परिषद् बनाएगी।
इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि 2 बार विधायक चुनकर रतलाम वासियों ने उनसे जो उम्मीदें की थी, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया है। रतलाम में बीते 8 वर्षों के दौरान नगर से महानगर बनाने की तैयारियां हो चुकी है। विशेष निवेश क्षेत्र से औद्योगिक क्रांति एवं रोजगार के हजारों अवसरों का निर्माण होगा।

निर्माण एवं विकास कार्यों में नगर निगम की महती भूमिका होती है, इसलिए केन्द्र और राज्य के साथ नगर में भी भाजपा की सरकार होना जरूरी है। महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने कहा कि वे रतलाम के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। जनता का आशीर्वाद मिलने पर वे रतलाम को महानगर बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।