Thetimesofcapital/02/02/2022/ बसंत पंचमी 2022 विशेष नवनिर्मित अष्टकोणीय मंदिर में प्रतिष्ठित होंगे श्री मेहंदी कुई बालाजी महाराज,
Basant Panchami 2022बसंत पंचमी 2022 विशेष: बसंत पंचमी 2022 विशेष Special: Shri Mehndi Kui Balaji Maharaj in the newly constructed octagonal temple
बसंत पंचमी 2022 विशेष नवनिर्मित अष्टकोणीय मंदिर में प्रतिष्ठित होंगे श्री मेहंदी कुई बालाजी महाराज
मेहंदी कुई बालाजी महाराज की प्राण.प्रतिष्ठा महोत्सव बडी ही धुमधाम से आयोजित हो रहा है रोजाना हवन पुजन गंगाजल पूजन आदी कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे है जिसमें शहर की धर्मप्रेमी जनता भाग ले रह है आज बसंत पंचमी के दिवस मेहंदी कुई बालाजी महाराज अपने मुल गृह में निवास करने स्थापित हो रहे है जिसमें शहर की धर्मप्रेमी जनता के उमडने की जानकारी प्राप्त हुइ है।
नवनिर्मित अष्टकोणीय मंदिर मेहंदी कुई बालाजी मंदिर जी
नवनिर्मित अष्टकोणीय मंदिर में प्रतिष्ठित होंगे श्री मेहंदी कुई बालाजी महाराज का मंदिर निर्माण हुआ है यह कार्य लगभग काफी समय से चल रहा था। अभी तक मेहंदी कुई बालाजी महाराज उनकी बगीया में स्थापित थे।
दूसरे दिन अभिषेक के बाद माता.बहनो द्वारा गंगाजल पूजन सम्पन्न किया गया था।
बालाजी धाम शहर के जन.जन की आस्था के केंद्र श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय प्राण.प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान शुक्रवार को देव पूजन यज्ञ मंत्र जाप अनुष्ठान के बाद अभिषेक हुआ था।
गंगाजल पूजन किया गया
अभिजीत मुहूर्त में विराजित होंगे श्री मेहंदी कुई बालाजी महाराज
इसके बाद माता बहनो द्वारा गंगाजल पूजन किया गया। शनिवार को अभिजीत मुहूर्त में बगीचे में विराजित श्री मेहंदी कुई बालाजी महाराज की मकराना के सफेद मार्बल से नवनिर्मित अष्टकोणीय मंदिर में प्राण.प्रतिष्ठा की जाएगी।
प्राण.प्रतिष्ठा महोत्सव में निरंतर यज्ञ जारी है मुख्य यजमान आदित्य डागा एवं टीना डागा ने अन्य भक्तों के साथ यज्ञ कुंड में आहुतिया दी भक्तो द्वारा अखंड पाठ भी किया जा रहा है तीन दिवसीय प्राण.प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में कलश यात्रा संपन्न हो चुकी है आज है प्रतिष्ठा।
श्री #मेहंदी #कुई #बालाजी जनकल्याण न्यास के अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी एवं संजय दलाल ने बताया कि 5 फरवरी को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पहले मंदिर परिसर में ही विराजित भेरूजी महाराज की एक अन्य मंदिर में प्राण.प्रतिष्ठा की जाएगी।
इसके बाद बालाजी महाराज की प्राण.प्रतिष्ठा कर महोत्सव की पूर्णाहुति होगी। न्यास ने सभी भक्तगणों से #प्राण #प्रतिष्ठा #महोत्सव में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते सहयोग देने आव्हान किया है। महोत्सव में दूसरे दिन बाबूलाल चौधरी, संजय दलाल, शैलेन्द्र डागा, हिम्मतसिंह राजपुरोहित, पुरुषोत्तम पोरवाल, पुनीत भारद्वाज, दीपक जोशी, दीपक पटेल, गोपाल सैनी, नरेंद्र देवड़ा, जयपालसिंह चौहान, बाल कृष्ण माहेश्वरी, गोपाल मारोठिया, मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा, मंगलसिह सिसोदिया, विजय शर्मा, प्रकाश अग्रवाल एवं प्रकाश मजावदिया आदि शामिल हुए.