Ratlam Roadshow General Assembly of Chief Minister Shivraj Singh
मामा शिवराज रतलाम आगमन पर साथ लाए जन सैलाब क्या होगा जादु
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान रतलाम महापौर प्रत्याशी की जीत के लीए, अपने साथ जन सैलाब लाए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो एवं आम सभा के बाद साफ हो गया है।
जनता को देखकर लग रहा मानों पिछले 5 साल में डाक्टर मेम ने दिये इंजेक्शन का दर्द शहरवासी भुल जावेंगे किन्तु इस बात का खामियाजा पार्टी लेवल पर देखने को मिलेगा।
शहर विधायक अपना काम कर रहे इसमें कोई दो मत नही की शहर को नई सोगाते दी है नया रतलाम बनाने को लेकर नये आयाम लिखे है जो विधायक की देन है जीसे जनता नही भूल सकती किन्तु नगर निकाय का फैसला क्या होगा यह जनता पर निर्भर है।
भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज 9 जुलाई को रोड शो शुरू किया। जीसमें शहर की आम जनता का जन सैलाब देखने को मिला।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रोड शो सुबह 11 बजे सैलाना रोड स्थित साक्षी पेट्रोल पंप से शुरू हूआ और रानीजी का मंदिर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हूआ।
रोड शो में यह थे शामिल नतीजा कुछ नहीं
रतलाम में मुख्यमंत्रीजी के साथ सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा एवं सभी पार्षद प्रत्याशी शामिल रहेे।
चाहे कितना ही स्वागत सत्कार हो किन्तु जनता के मन की बात तो 13 तारीख को पता चलेगी।
जोरदार हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड शो में रतलाम भ्रमण के दौरान जगह-जगह बने मंचों से भव्य स्वागत किया गया। पुरे शहर में जहा देखों आम रास्ते बंद कर दिये गए। वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे देखने को मिली साथ ही नगर के सामाजिक एवं व्यापारित संगठनों के साथ भाजपा नेता रोड शो का स्वागत करने पहूचे।
Average Rating