CM शिवराज सिंह चौहान का पुतला नही कर सके दहन

0 0
Read Time:3 Minute, 36 Second

बहूत हूई छिना झपटी नहीं लगा पुतला हाथ

thetimesofcapital.com/01Sep.2021/ बहूत हूई छिना झपटी नहीं लगा पुतला हाथ

प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने रतलाम में कांग्रेस के कार्यकर्तागण एकत्र हुए।
सीएम मुर्दाबाद के नारों के साथ सीएम का पूतला दहन करने की कार्य योजना कांग्रेस की धरी की धरी रह गई सिर्फ नारे बाजी ही कार्यकर्ता करते है। जैसे ही पुतला दहन करने के लिये रतलाम के कोर्ट चौराहा पर लाया गया वैसे पुलिस कर्मी व कांग्रेस के कार्यकता पुतला दहन करने के लिये दौडे किन्तु पुलिस प्रशासन के कर्मचारीयों की सजगता से पुतला दहन होने से बच गया और खाली हाथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लोटना पडा।

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नेतृत्व में पुरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं तथा मध्यप्रदेश सरकार के कुशासन और शिवराज के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता और उनके नेता लगातार गरीब आदिवासी और दलितों पर लगातार अत्याचार कर रहे है। बिते दिनांे नीमच में एक आदिवासी युवक को भाजपा सरपंच द्वारा बोलेरो पिकअप के पीछे बांधकर उसे घीसकर मार दिया गया, उसके अगले दिन रिवा में भी एक आदिवासी युवक को दिनदहाडे चौराहे पर कुछ दबंगों द्वारा पीटा गया, उसके कुछ दिन पहले देवास के नेमावर में भी 5 आदिवासियों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।
जिससे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा है इन तीनों घटनाओं में भाजपा के कार्यकर्ता एवं नेताओं द्वारा ही अंजाम दिया गया है। इसके विरोध में आज म.प्र. युवक कांग्रेस पुरे प्रदेश में रावणरूपी शिवराज सरकार का पुतला रतलाम कोर्ट चौराहे पर दहन किया गया जो विफल रहा।
पुतला दहन करने में जिलाध्यक्ष मयंक जाट, शहर अध्यक्ष सैययद वुसत, प्रदेश सचिव किशन सिंगाड, ग्रामीण अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह लुनेरा, शहर अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया,सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, यास्मीन शैरानी, शैलेन्द्र सिहं अठाना, धर्मेन्द्र शर्मा, रवि वर्मा, राहुल दुबे, अरसद, तौसिफ खान, बिलाल काजी, आमीर खान, अनिल कटारिया,राज उपाध्याय, दीपु सरदार, रमेश शर्मा, गोपाल चन्दवाडिया, जितेन्द्र पण्डित, पंकज प्रजापत, संदीप नागर, प्रहलाद पाटीदार लुनेरा, शुभम बैरागी, राजपालसिंह चौहान, अजय बन्ना संदला, महिलाओं नेत्रीयों में रजिया बानों,शिल्पा आदि उपस्थित थे। उक्त बात शहर अध्यक्ष सैययद वुसत अली जैदी ने बताई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment