धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क: Ratlam News

0 0
Read Time:3 Minute, 59 Second

Thetimesofcapital/02/12/2021/Tourism festival in december धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में निजी क्षेत्र संचालित करेगा पर्यटन गतिविधियां

बैठक में रूपरेखा बताई गई

रतलाम 02 दिसम्बर 2021/ रतलाम के समीप धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क इस वर्ष निजी क्षेत्र पर्यटन गतिविधियां संचालित करेगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। उक्त जानकारी बैठक में दी गई। Read this now Tourism Festival in December जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, जिला वन मंडल अधिकारी श्री डी.एस. डोडवे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण पाठक, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री अनुराग सिंह, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री पी.के. खरत, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री पी.के. गोगादे, कार्यपालन यंत्री आर्य श्री राजेश धनोतिया, सहायक संचालक मत्स्य सुश्री सोना यादव, जिला परिवहन अधिकारी श्री दीपक माझी आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क को प्रबंधकीय अनुबंध पर दिए जाने हेतु तैयार किए गए प्रारूप की जानकारी दी। कलेक्टर ने  बताया कि इसी दिसंबर माह में  धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क पर पर्यटन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए निजी क्षेत्र के माध्यम से पार्क में उपलब्ध गतिविधि सामग्री तथा कार्यरत अमले सहित एकमुश्त राशि पर प्रबंधकीय अनुबंध पर संचालन हेतु दिया जाएगा।

Read toRead this now Tourism Festival in December

एक सप्ताह में टेंडर जारी किए जाएंगे

शासकीय ऑफर की न्यूनतम राशि 3 लाख रुपए निर्धारित की गई है जिसके ऊपर राशि की बिड भरने वाली संस्था से अनुबंध तकनीकी मानदंड की पूर्ति पर किया जाएगा। तकनीकी योग्यता में विभिन्न प्रमाण पत्र एक ही संस्था के होना अनिवार्य किया गया है।

संस्था की नेटवर्थ 50 लॉख रुपए तथा विगत 3 वर्ष का टर्नओवर 1 करोड़ रुपये होने की शर्त रखी गई है।

पार्क में वर्तमान में कार्यरत गतिविधि सहायकों को कार्य से नहीं हटाया जाएगा।

गतिविधि सहायक द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करने पर संस्था अपने स्तर से निर्णय ले सकेगी, वह अन्य स्टाफ भी रख सकेगी।

चयनीत संस्था को दिसंबर से जून माह तक के लिए कार्य आदेश प्रदान किया जाएगा और दिसंबर माह में पर्यटन महोत्सव का भी आयोजन किया जाने हेतु निर्देशित किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहला नि:शुल्क कोचिंग सेंटर शुरू

Fri Dec 3 , 2021
Thetimesofcapital/03/12/2021/जिले का पहला नि:शुल्क कोचिंग सेंटर शुरू: ईसरथुनी में नि शुल्क कोचिंग का शुभारंभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे युवा District’s first free coaching center started रतलाम 02 दिसम्बर 2021 जिला मुख्यालय से करीब 16 कि मी दूर स्थित ग्राम ईसरथुनी के बेरोजगार युवाओं ने कुछ दिनों पहले कलेक्टर श्री […]
District's first free coaching center started

You May Like